उत्तर प्रदेशराज्य
नई शिक्षा नीति 2030 तक होगी लागू
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में विमर्श के तहत तीसरा सत्र जारी है। तीसरे सत्र में शिक्षा मौजूदा ढांचा और संभावनाओं पर विमर्श शुरू हुआ। संयुक्त सचिव शिक्षा संतोष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति बनाने के लिए 15 लाख सुझाव आए थे। इन सभी पर विचार करने के बाद नई शिक्षा नीति का ढांचा तैयार किया गया है। संतोष यादव ने कहा कि रट्टा मार पढ़ाई किसी काम की नहीं होती है।

संतोष यादव के संबोधन के प्रमुख अंश
- नई शिक्षा नीति 2030 तक होगी लागू।
- इसे विभिन्न चरणों में लागू किया जाएगा।
- एक साथ लागू करने के लिए बहुत संसाधनों की आवश्यकता है सभी संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं।
- 2025 तक कक्षा 3 तक का हर बच्चा कितना सीख ले इस पॉलिसी में यह भी तय किया गया है।
- 22% टाइम बच्चा स्कूल में रहता है।
- 78 परसेंट बच्चा परिवार और अन्य जगह रहता है।
- 45 शब्द प्रति मिनट पढ़ने की क्षमता होनी चाहिए।
- रट्टू तोता बनने के बजाय सीखने की प्रवृत्ति लानी होगी।
- स्टेट करिकुलम बनने के बाद सेंट्रल करिकुलम बनेगा।
- नई शिक्षा नीति इसी के अनुरूप लागू होगी।