उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में हल्की दरार पड़ गई थी। इसकी जानकारी होते ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल दरार की मरम्मत करवाई। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की खिंचाई की है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच ऐसा करार हुआ कि उद्घाटन से पहले ही दरार पड़ गई।

                                                    उद्घाटन से पहले ही पड़ी दरार

यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा सरकार में निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच ऐसा करार हुआ कि उद्घाटन से पहले ही दरार पड़ गई। काम के नाम पर इन्होंने केवल ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ का नाम ही बदला है। ‘पूर्वांचल’ एक्सप्रेस-वे बनाते-बनाते मान्यवर स्वयं ‘पूर्व’ मतलब भूतपूर्व हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button