उत्तर प्रदेशराज्य

PM के 71वें जन्मदिन पर 71 काम करेगी भाजपा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू होगा। आगामी 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर लोगों से संपर्क व संवाद करेंगे। मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है।

                                    पीएम मोदी का आज 71वां जन्मदिन

71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित करेगा किसान मोर्चा
सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

71 जगहों पर होगी गंगा की सफाई
भाजपा कार्यकर्ता 71 स्थानों पर गंगा नदी की सफाई करेंगे। इसके अलावा वृक्षारोपण नदियों तालाबों की सफाई प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे सेवा व समर्पण अभियान के दौरान प्रदर्शनी, वैक्सीनेशन कैंप सहित अन्य कई प्रकार के सेवा कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

Related Articles

Back to top button