उत्तर प्रदेशराज्य

UP चुनाव को लेकर AAP ने घोषित किए 100 प्रत्याशी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को अपने 100 संभावित उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज सभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि यह विधानसभा प्रभारियों की सूची है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के अनुरूप आज से ही प्रचार करना शुरू कर देंगे। उम्मीदवारों में 35 पिछड़ा वर्ग, 16 दलित वर्ग, 20 ब्राह्मण और 5 लोग मुस्लिम उम्मीदवार हैं।

                     यूपी प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने जारी की संभावित उम्मीदवारों की

सूची में सबसे ज्यादा 35% पिछड़े वर्ग के लोग शामिल

संजय सिंह ने कहा कि इस सूची में डॉक्टर, अधिवक्ता, पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियर जैसे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी शामिल किया गया है। पार्टी ने यूपी में संभावित सूची में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसके बाद ब्राह्मण वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है।

संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या से निकाली गई तिरंगा यात्रा उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा में जाएगी। हम 2022 में यूपी में चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनाएंगे। इस सूची में पिछड़े वर्ग से 35 प्रभारी बनाकर उन्हें बड़ा प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। वहीं, आप की इस सूची में 20 ब्राह्मण 16 दलित और 5 मुस्लिम नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Related Articles

Back to top button