उत्तर प्रदेशराज्य

निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा यूपी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को मंगलवार को दो नायाब तोहफे देंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में करीब दो घंटे के दौरे में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है।

                 अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करने के साथ ही उनकी कमी को काफी महमूस किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह से परिचित कराने के साथ ही अलीगढ़ की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्य की काफी प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना तो बड़ी संख्या में निवेशक आने लगे। जिससे कि देश का गौरव बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अलीगढ़ व पश्चिमी यूपी के लिए बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है। हमारे संस्कार है, जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं। इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज कल्यााण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर खुश होते। ऐसे राष्ट्रनायक व राष्ट्रनायिकाओं से देख को परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

Related Articles

Back to top button