उत्तर प्रदेशराज्य

अनुराग ठाकुर सहित सात सह प्रभारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव का प्रभारी बनाया है।इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्स सभा सदस्य सरोज पांडेय व विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाने के साथ ही सात सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।

वहीं, अलग-अलग क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी लोकसभा सांसद संजय भाटिया को, बृज क्षेत्र का प्रभारी बिहार से विधायक संजीव चौरसिया को, अवध क्षेत्र का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार को, कानपुर का प्रभारी राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को, गोरखपुर का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को व काशी क्षेत्र का सह प्रभारी सुनील ओझा को बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button