उत्तर प्रदेशराज्य

विंध्याचल में नाव डूबने से छह लोग लापता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:विंध्याचल धाम स्थित अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान कर दूसरे तट से लौटते समय नाव डूबने के कारण एक परिवार के रिश्तेदार समेत 12 लोग डूबने लगे। नाविक व गोताखोरों की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया, लेकिन अन्य छह लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में नाविक व गोताखोर लगे हुए हैं।

विंध्याचल धाम स्थित अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान कर दूसरे तट से लौटते समय नाव डूबने के कारण एक परिवार के रिश्तेदार समेत 12 लोग डूबने लगे।

झारखंड में रांची के थाना व ग्राम धुरहा निवासी राजेश तिवारी (35) पुत्र भुवनेश्वर तिवारी अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए विंध्याचल आए थे। दोपहर को सभी 12 लोग नाव पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए दूसरे तट पर गए थे। वहां गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग नाव से वापस लौटने लगे। इसी बीच बारिश के साथ ही तेज हवा चलने लगी। ऐसे में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव डूबती देख सभी लोग चीख-पुकार करने लगे। इसे सुनकर आसपास के नाविक व गोताखोर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button