उत्तर प्रदेशलखनऊ

संद‍िग्‍ध परि‍स्‍थ‍ित‍ियों में दारोगा को लगी गोली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर सात के पास संदिग्ध हालात में दारोगा को गोली लगी है। बंथरा थाने में तैनात दारोगा निर्मल चौबे की गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। गुरुवार दोपहर में संदिग्ध हालात में दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उन्हें तत्‍काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दारोगा को गोली कैसे लगी, इसकी छानबीन की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दारोगा ने खुद को गोली मारी है या गलती से फायरिंग होने से वह घायल हो गए हैं।

संदिग्ध हालात में दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई।

दारोगा निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। वे यहां चिनहट में रहते थे। सूत्रों के अनुसार वह कुछ द‍िनों से मानसिक रूप से परेशान थे। गोली उनकी सर्विस पिस्टल से चली है। गोली चलने की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सिविल अस्पताल पहुँचे। गोली दारोगा के सीने में लगी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button