उत्तर प्रदेशराज्य

मायावती का प्रीपोल सर्वें पर सवाल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :टीवी चैनल के यूपी 2022 चुनाव के सर्वे पर बसपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए इस षड़यंत्र बताया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहां यह सर्वे भ्रमित करने वाला है। बसपा इस गले न उतरने वाले सर्वे का सामना करने को तैयार है। भाजपा सरकार के द्वारा जनता को भ्रमित करना चाहती है।

मायावती ने बोली कि, ब्राह्मण समाज बसपा के साथ है, चुनाव के नजदीक आते ही भ्रामक खबरें आनी शुरू हो जाती हैं।

बसपा के बढ़ते ग्राफ से दूसरी पार्टियों में बौखलाहट साफ नजर आ रही
मायावती ने शनिवार को कहा कि, चुनावी सर्वे भ्रमित करने वाला है। ये सर्वे गले नही उतरता, षड्यंत्र का सामना करने को तैयार हैं। सर्वे के बहकावे नहीं आएंगे। मायावती ने बोली कि, ब्राह्मण समाज बसपा के साथ है। चुनाव के नजदीक आते ही भ्रामक खबरें आनी शुरू हो जाती हैं। जनता इस सर्वे के बहकावे में नही आने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बोली- आम लोग बीएसपी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। इससे दूसरी पार्टियों में बौखलाहट साफ नजर आ रही है। सर्वसमाज को जोड़ने के लिए दूसरी पार्टियां नकल कर रही हैं । 2012 की तरह ये सभी पार्टियां अगर अंदर अंदर एक हो जाएं तो इसमे ताजुब की बात नहीं है। मायावती ने कहा, ये भी जनता अच्छी तरह जानती है, ये सभी लोग बीएसपी की मजबूती के खिलाफ एकजुट हो जा सकते हैं,हमारी पार्टी के लोगों को एकसाथ एकजुट रहना होगा।

Related Articles

Back to top button