उत्तर प्रदेशराज्य

खुद को गोली मारने वाले निजी सचिव की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :बापू भवन सचिवालय में खुद को गोली मारने वाले IAS ऑफिसर रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल की मौत हो गई है। विशंभर ने 31 अगस्त को अपनी खुद की रिवाल्वर से गोली मार ली थी। तब से उनका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा था।

                              31 अगस्त को विशंभर ने सचिवालय में खुद को गोली मार ली थी।

ऑफिस से मिला था सुसाइड नोट
पुलिस के हाथ घटनास्थ्ल से रिवाल्वर, खोखा व जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट लगा था। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में विशंभर ने बहन के ससुराली विवाद को तनाव का कारण बताया है। उधर, विशंभर की पत्नी का कहना है कि उन्हें दफ्तर के किसी विवाद की जानकारी नहीं है। वे बहन की ससुराल के विवाद से जरूर परेशान थे।

Related Articles

Back to top button