उत्तर प्रदेशराज्य

17 जिलों के 1024 गांवों में बाढ़ का कहर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रदेश के 17 जिले बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। इन जिलों के 1024 गांव बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। इनमें से 207 गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ से कट गए हैं। घाघरा एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) व तुर्तीपार (बलिया), राप्ती बांसी (सिद्धार्थनगर) व बर्डघाट (गोरखपुर) में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। बुधवार को टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी उप्र के कुछ जिलों में बाढ़ व अत्यधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी तत्परता से संचालित करने का निर्देश दिया है।

प्रदेश के 17 जिलों के 1024 गांवों में बाढ़ का कहर है।

बाढ़ से प्रभावित जिलों में सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बलरामपुर, संतकबीरनगर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, सीतापुर, आजमगढ़, बाराबंकी, गोंडा, मऊ, कुशीनगर, बलिया, अयोध्या, बहराइच और देवरिया शामिल हैं। बाढ़ से प्रभावित सर्वाधिक 338 गांव सिद्धार्थनगर और 207 गोरखपुर के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Back to top button