उत्तर प्रदेशराज्य

सपा दफ्तर पहुंचे मुलायम सिंह

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी की सहयोगी जनवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश के 28 जिलों में निकाली गई जनवादी-जनक्रांति यात्रा गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे। उन्हें देखते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी कुर्सी पर बिठाया।

                     अपनी कुर्सी पर बिठाया, बोले- अबकी बार 400 पार, BJP का सफाया होगा

भीड़ देखकर गदगद हुए मुलायम सिंह ने कहा, आज मन खुश हो गया। पूरा हाल और पार्टी कार्यालय भरा है। इस भीड़ को 2022 चुनाव में इसी तरह समाजवादी पार्टी अपनी ताकत के तौर पर उपयोग करके सत्ता में काबिज होने का कार्य करेगी। 2022 में समाजवादी की सरकार बन रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, नेताजी का आना सोने पर सुहागा हो गया।

बसपा छोड़कर संजीव त्यागी ने आज सपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री विवेक सिंह पुत्र ईशान सिंह, मंजिला विवेक सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सपा की सदस्यता हासिल की है।

Related Articles

Back to top button