उत्तर प्रदेशराज्य

ट्रेन की चपेट में आने से पशुओं की दर्दनाक मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ-गोंडा रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक ट्रेन आ जाने से 22 बेसहारा पशुओं की कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बेसहारा पशु रेलवे लाइन पर बैठे थे। इसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल है। जहांगीराबाद के के पास ही गोंडा रेलवे ट्रैक है। ग्रामीण जब खेतों की ओर गए थे तो वहां चारों तरफ खून ही खून फैला था। साथ ही पशुओं के कटे शव बिखरे पड़े थे।

ट्रेन की चपेट में आने से गोवंशीय की हुई मौत पर क्षेत्रीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है।
 यह बेसहारा पशु रेलवे लाइन पर बैठे थे। 

घायल गाय को पशु चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इस घटना में 22 बेसहारा पशुओं की मौत हुई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मारकंडेय ने बताया कि इसमें 14 नर और एक गाय है, जो ट्रेन दुर्घटना में मरे हैं। 

Related Articles

Back to top button