उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी सरकार जल्द 25 हजार सिपाहियों की भर्ती निकालने की तैयारी में है। डीजीपी मुख्यालय ने आरक्षी के 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को भेजा है। भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती की तैयारी के बाद जल्द इसे लेकर विज्ञापन जारी कर सकता है। बताया गया कि वर्तमान में सिपाही के करीब 29 हजार पद रिक्त हैं।

                                   यूपी सरकार जल्द 25 हजार सिपाहियों की भर्ती निकालने की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश  विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) व पीएसी को नए जवान उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जल्द सिपाही के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। हालांकि वर्तमान में उपनिरीक्षक के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती बोर्ड दारोगा भर्ती के लिए अक्टूबर माह तक लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles

Back to top button