उत्तर प्रदेशराज्य

नरेश उत्तम ने सरकार पर लगाया आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की खेत खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान-नौजवान पटेल रथ यात्रा जिले में पहुंची। यहां पर सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी। बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों की समस्याओं पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। जिले के चहलारीघाट पर पटेल रथ यात्रा तकरीबन पौने तीन बजे पहुंची।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो किसान-नौजवान पटेल रथ यात्रा जिले में पहुंची।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की समस्याओं पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रसोई के दाम 350 से बढ़कर 900 रुपए तक पहुंच गए हैं। दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। किसान दिल्ली में एक वर्ष से डेरा डाले हुए हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 14 दिन में किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने का वादा किया था। साढ़े चार साल बीत चुके हैं। साढ़े बारह हजार करोड़ रूपए गन्ना का बकाया किसानों को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कुल 8 फीसदी किसानों का धान क्रय केंद्रों पर खरीदा गया है। 92 फीसद किसानों का धान बिचौलियों के हाथ में गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश ने 65 प्रति कुंतल की दर से गन्ने के मूल्य बढ़ाए थे उसके बाद भाजपा सरकार ने कोई बढ़ोतरी नहीं की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब किसान काला कानून को वापस करने की मांग कर रहे हैं तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं। पानी की बौछारें की जा रही हैं। रास्ते में कीले लगाई जाती हैं। कहा कि कोरोना के नाम पर जमकर लूट की गई है।लोगों को ऑक्सीजन व दवाएं नहीं मिली। क्वॉरेंटाइन के नाम पर लूट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हो सका। बाढ़ में बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो हम सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Back to top button