उत्तर प्रदेशराज्य

संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:सतरिख थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले के राजफाश के लिए पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दो युवक अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं। उधर, गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कराए जाने के बाद गांव के हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। ग्रामीण दहशत में हैं और एहतियातन पुलिस बल तैनात है। राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है।

बाराबंकी में दुष्कर्म के बाद क‍िशाेरी की हत्या का मामला गांव में तैनात है पुलिस बल। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में धान काटने गई एक किशोरी का शव बुधवार की शाम खेत में मिला था।

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में धान काटने गई एक किशोरी का शव बुधवार की शाम खेत में मिला था। मौके से मिले साक्ष्य हैवानियत किए जाने की ओर संकेत कर रहे थे। मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मुकदमे में इससे संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। परिवारजनों को समझा-बुझाकर पुलिस प्रशासन ने अंतिम संस्कार तो करा दिया, लेकिन गांव में हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की गांव में मौजूदगी है। लोग दहशत में हैं और घर से निकलने में कतरा रहे हैं|

राजफाश की जल्दबाजी में पुलिस

दुष्कर्म के बाद हत्या के इस मामले का पुलिस जल्द से जल्द राजफाश कर देना चाहती है। पुलिस ने गुरुवार की रात गांव के ही छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से दो लोग अभी भी हिरासत में हैं। गांव में चर्चा है कि पुलिस राजफाश की जल्दबाजी में गांव के ही लोगों को फंसाना चाहती है।

Related Articles

Back to top button