उत्तर प्रदेशराज्य

होल्डिंग लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी के पारा थानाक्षेत्र में बुद्धेश्वर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी की होर्डिंग लगाने छत पर चढ़ा युवक मंगलवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस अभी तक युवक की पहचान नही कर पाई है।

                                                           बिजली बनी काल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर एक युवक चौराहे पर स्थित एक बिल्डिंग की छत पर होर्डिंग लगाने चढ़ा था। वह होर्डिंग फिट करने के लिए पहले से लगा लोहे का एंगल खोल रहा था। एंगल खोलकर जैसे ही झुकाया पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज बिजली की लाइन से छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहाँ पहुँचे लेकिन तबतक युवक बेसुध हो चुका था। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुँची और युवक को अस्पताल से गयी, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button