उत्तर प्रदेशराज्य

इस अपराध में भी यूपी नंबर-वन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बीते साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में आए। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के मुताबिक, देशभर से लगभग 31 हजार शिकायतें मिलीं। इसमें 15 हजार से ज्यादा सिर्फ यूपी की हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग के आंकड़े

राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से कहा गया है कि साल 2020 के मुकाबले 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की शिकायतें 30% बढ़ी हैं।

2014 के बाद 2021 में आई इतनी शिकायतें
2014 के बाद से राष्ट्रीय महिला आयोग को मिलीं शिकायतों की संख्या सबसे ज्यादा है। 2014 में कुल 33,906 शिकायतें मिली थीं, जबकि बीते साल 31 हजार के करीब मिली हैं। साल 2020 में शिकायतों का यह आंकड़ा 23722 था।

Related Articles

Back to top button