उत्तर प्रदेशराज्य

आजादी के रंग में रंगा लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर के बाजारों में शनिवार को जबरदस्त रौनक दिखी। हर प्रमुख बाजार और प्रतिष्ठान में तिरंगा की रोशनी में नहाए दिखे। लहराता तिरंगा और गूंजते जोशीले गीतों ने समां बांध दी। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा…, कर चले हम फिदा जानों तन साथियों…, मेरा रंग दे बसंती चोला रंग दे… समेत आजादी के जोश पैदा करने वाले गीतों से होती गर्व की अनुभूति चहुंओर नजर आई। चौराहों पर बिकते झंडे, झंडियां, टोपियां स्वतंत्रता का सुखद अहसास कराती नजर आईं। स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए नवाबों का शहर पूरी तरह तैयार नजर आया। शहर की गली हो या मुहल्ला। प्रमुख बाजार हों या फिर स्कूल और सरकारी प्रतिष्ठान, सभी तिरंगे की रोशनी से नहाए दिखे।

प्रमुख बाजार हों या फिर स्कूल और सरकारी प्रतिष्ठान सभी तिरंगे की रोशनी से नहाए दिखे।

लोकतंत्र के इस पर्व का जश्न मनाने के लिए शनिवार को सुबह से ही शहर की ऐतिहासिक, सरकारी इमारतों पर तिरंगे झंडे और रंगीन तिरंगी झालरें भवनों को रोशन कर रही थीं। विधानभवन, सचिवालय, बापू भवन, योजना भवन, डीआरएम कार्यालय, रोडवेज, परिवहन मुख्यालय, शहीद स्मारक के अलावा अमीनाबाद, यहियागंज, चौक, हजरतगंज, आलमबाग, चारबाग, नादानमहल रोड, भूतनाथ बाजार, इंदिरानगर, गोमतीनगर, अलीगंज समेत सभी बाजारों में शनिवार को रौनक दिखी।

Related Articles

Back to top button