राजनीति

कांग्रेस की यूपी चुनाव समिति गठित

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में अपना खोया जनाधार वापस पाने की कोशिश में लगी कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों जुट गई है। बुधवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल 38 सदस्य हैं। समिति में तमाम वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और राशिद अल्वी के नाम शामिल किए गए हैं। यह समिति पर चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी निभाएगी।

             उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है।

यूपी कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति में अजय कुमार लल्लू, आराधना मोना मिश्रा, मोहसिना किदवई, सलमान खुर्शीद, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, विवेक बंसल, प्रदीप जैन आदित्य, प्रदीप माथुर, राजाराम पाल, राजेश मिश्रा, राकेश सचान, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, हरेंद्र मलिक, राशिद अल्वी, मोहम्मद मुकीम, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, विभाकर शास्त्री, रंजीत सिंह जुदेव, अनुग्रह नारायण सिंह, विनोद चतुर्वेदी, अजय राय, अजय कपूर, संजय कपूर, इमरान मसूद, बृजलाल खाबरी, सुधांशु त्रिपाठी बीपी सिंह, जितेंद्र बघेल, मसूद अख्तर, नरेश सैनी, सुहैल अंसारी, दीपक सिंह हैं।

Related Articles

Back to top button