राजनीति

दो दिन के दौरे पर जेपी नड्डा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा आज यानी शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले नड्‌डा बीते 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने के लिए पीजीआई पहुंचे थे। 7 माह बाद वे पार्टी पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होंगे। राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

                                                       योगी सरकार के मंत्रियों की क्लास लेंगे

जेपी नड्डा विधायकों और नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों से मुलाकात तो करेंगे ही, जानकारी यह भी है कि वह योगी के मंत्रियों से भी मिलेंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए टीम योगी कितनी तैयार है। इसका भी वह जायजा लेंगे। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा जाएंगे। जहां ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button