उत्तर प्रदेशराज्य

बोम्मई मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को किया गया। बेंगलुरु स्थित राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने  29 मंत्रियों को शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी शामिल हुए। इन मंत्रियों की पूरी लिस्ट आज सुबह ही राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मईको मिली। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी पुष्टि की और बताया, ‘नए मंत्रिमंडल में 29 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, किसी को भी उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त नहीं किया जा रहा है।’  आज सुबह उन्होंने कहा, ‘हमें आधिकारिक तौर पर मंत्री परिषद की लिस्ट मिल गई है। इनमें उन मंत्रियों के नाम शामिल हैं जो आज राजभवन में शपथ लेने वाले हैं। ‘

                 कर्नाटक में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में संपन्न हुआ।

 

मुख्यमंत्री बोम्मई अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे। उन्होंने जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मंगलवार को बताया था कि उन्हें फोन पर ही मंत्रियों के नामों वाली लिस्ट मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जेपी नड्डा के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। लिस्ट में देरी के सवाल पर बोम्मई ने जवाब दिया था, ‘तीन-चार मुद्दे तय किए जाने हैं जैसे अंतिम सूची में कुछ और नामों को शामिल करने और उपमुख्यमंत्री रखने को लेकर विचार हो रहा था।’

Related Articles

Back to top button