उत्तर प्रदेशराज्य

 ई-रिक्शा चालक को लटकाकर घसीटा, मौत

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक SUV ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। फिर चालक को खिड़की से लटकाकर घसीटा। इसके बाद SUV सवार ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया। घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। शनिवार दोपहर को हुई इस घटना का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है।

जांच करने पर ये CCTV पुलिस को मिला है। इसके आधार पर FIR दर्ज की गई है।

पूरी वारदात स्वास्थ्य भवन चौराहे से परिवर्तन चौक के बीच की है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार SUV ने ई -रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद चालक को खिड़की पर लटकाकर करीब 150 मीटर तक गाड़ी दौड़ाया।

इसके बाद घायल ई-रिक्शा चालक को सड़क पर फेंककर SUV चालक भाग गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैसरबाग का रहने वाला था ई-रिक्शा चालक
पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक जीतू ( 40) कैसरबाग का रहने वाला था। शनिवार को SUV से हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जीतू को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में जब SUV का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच की, तो CCTV सामने आया। इसमें ई-रिक्शा चालक जीतू SUV के दरवाजे पर लटका हुआ नजर आ रहा है।

टक्कर के बाद भी SUV नहीं रोकी
हादसे के बाद SUV चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। बल्कि गाड़ी की स्पीड तेज कर दी। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि SUV कई लोगों को टक्कर मारते- मारते बची। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। हजरतगंज के इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि SUV मालिक का नाम गोपाल अग्रवाल है। अलीगंज के सेक्टर-बी का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। कार में उस वक्त कौन-कौन था? इसका पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button