उत्तर प्रदेशराज्य

एक करोड़ 80 लाख लोगों को मिलेगा निश्शुल्क बैग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सूबे में एक करोड़ 80 लाख लोगों को कोटे की दुकान से सस्ता राशन ले जाने के लिए निश्शुल्क बैग दिया जाएगा। यह वितरण 80 हजार कोटे की दुकानों से होगा। यहां नोडल अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। लगभग पांच मिनट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही।

              सीएम ने कहा कि जिले के दौरे में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पात्रजनों तक पहुंच रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था देश-दुनिया के लिए नजीर है। उन्होंने प्रशासन व पुलिस को आम जनता के प्रति संवेदनशील रहने व अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टालवेंस की नीति जारी रखने का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि जिले के दौरे में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही संगठन के कार्यों की भी समीक्षा हुई है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आक्सीजन के कमी की स्थिति बनी थी। इसको देखते हुए प्रदेश में 552 आक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 215 से अधिक लग चुके हैं। देवीपाटन मंडल में 13 प्लांट लगने थे। इनमें से नौ निर्माणाधीन हैं।

 

Related Articles

Back to top button