उत्तर प्रदेशराज्य

जाम की समस्या तो यातायात को करें फोन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात संबंधित समस्याओं को निस्तारण के लिए अधिकारियों से लेकर उससे जुड़े जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के सीयूजी नंबर जारी हुए हैं। डीसीपी यातायात के मुताबिक शहर में कहीं भी किसी प्रकार की यातायात पुलिस विभाग से जुड़ी समस्या के लिए इन नंबर पर कोई भी फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। यह नंबर शहर में रोज सुबह से रात तक जाम, पार्किंग और वाहनों के चालान को लेकर पुलिस व क्रेन संचालकों से होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जारी किए गए है। पुलिस उपायुक्त यातायात रईस अख्तर ने बताया कि कई लोगों से शिकायत आ रही है कि चौराहों पर कुछ लोगों की लापरवाही से जाम की स्थित बन रही हैं। कई जगह गलत पार्किंग और अवैध कब्जे से बाजारों में आने जाने की दिक्कत होती है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र के हिसाब से पुलिस अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। समस्या के हिसाब से पीड़ित व आम नागरिक अपनी शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकता है।

          राजधानी में यातायात से जुड़ी दिक्कतों के निदान के लिए जारी हुए सीयूजी नंबर

इन नंबर पर करें शिकायत

  • पुलिस उपायुक्त, यातायात 6389304300, 9454400517
  • अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात 6389304301, 9454401085
  • सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात,प्रथम 6389304302, 9454401501
  • सहायक पुलिस आयुक्त,यातायात,द्वितीय 6389304303, 9454405153
  • सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात,तृतीय 6389304304,9454403391
  • सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात,चतुर्थ 6389304305, 9454405428
  • यातायात निरीक्षक हजरतगंज 6389304306
  • यातायात निरीक्षक हुसैनगजं 6389304307
  • यातायात निरीक्षक चारबाग 6389304308
  • यातायात निरीक्षक चौक 6389304309
  • यातायात निरीक्षक आलमबाग/एयरपोर्ट 6389304310
  • यातायात निरीक्षक कैंट 6389304311
  • यातायात निरीक्षक महानगर 6389304312
  • यातायात निरीक्षक अलीगंज 6389304313
  • यातायात निरीक्षक गोमतीनगर 6389304314
  • यातायात निरीक्षक सुशान्त गोल्फ सिटी/काकोरी 6389304315
  • य़ातायात निरीक्षक लाइन्स 6389304316, 9454402405
  • यातायात निरीक्षक ई-चालान 6389304317
  • यातायात निरीक्षक आईटीएमएस 6389304318
  • यातायात कंट्रोल रूम 5155

Related Articles

Back to top button