उत्तर प्रदेशराज्य

बारिश में बालू और मौरंग की कीमत उछाल

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:खनन पर ब्रेक लगने से बारिश के मौसम में भवन सामग्री में उछाल बना हुआ है। वहीं बालू के दाम लगातार चढऩे से रखरखाव और घरों में चल रहे प्लास्टर आदि काम की गति भी धीमी हो गई है। आमतौर पर बरसात के दिनों में भवन निर्माण करा रहे लोग अपने घरों के अंदरूनी हिस्से में मरम्मत का काम कराने को तरजीह देते हैं। बालू की कीमतों में करीब पांच हजार रुपये प्रति हजार घनफीट तेजी दर्ज की गई है। वहीं मौरंग 75,000 रुपये प्रति टन है।

 

उत्‍तर प्रदेश में खनन पर ब्रेक लगने से बारिश के मौसम में भवन सामग्री में उछाल बना हुआ है।

चढ़ती कीमतों से आशियाना बनाने वालों को तेज झटका लगा है।

हाल यह है कि करीब एक माह पहले 25,000 रुपये प्रति टन बिक रही बालू 40,000 रुपये में पहुंच गई है। वहीं मौरंग की कीमत भी रफ्तार बनाए हुए है। 65,000 रुपये प्रति ट्रक से बढ़कर 75,000 रुपये टन हो गई हैं। फुटकर में मौरंग का भाव 78 से 80 रुपये घन फीट है।

मौरंग-                                                     65,000 -75,000

प्रति घनफीट रुपये में जून माह- के शुरू में- जून के अंतिम हफ्ते में- आज

मौरंग                                                                          65 -75

बालू                                                                            25 -40

Related Articles

Back to top button