उत्तर प्रदेशराज्य

भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारी

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:भारतीय पुरुष हाकी टीम के सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम से मैच में भारतीय टीम के हाथ निराशा आई है। भारत का गोल्ड जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका है। बेल्जियम ने 5-2 से बढ़त बनाकर भारतीय टीम को मात दी है। जालंधर के मनदीप सिंह ने एक गोल किया था। ओलिंपिक में जालधर के वरूण व हार्दिक सिंह भी गोल कर चुक हैं। मनप्रीत व मनदीप के दो गोल से भारत ने क्वार्टर-1 में बढ़त बना ली थी।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में हो रहे भारत बनाम बेल्जियम का मैच देखने के लिए सुबह ही भारतीय खिलाड़ी गुरजंट सिंह के पारिवारिक सदस्य टीवी के आगे बैठ गए।

टीम इंडिया अगर ये मुकाबला जीत जाती तो वह मेडल पक्का कर लेती। टीम इंडिया ने आखिरी बार 1980 के ओलंपिक में मेडल जीता था। सुबह सात बजे मुकाबला शुरू होने के साथ ही भारतीय हाकी टीम में खेल रहे अमृतसर के खिलाड़ियों के परिवारों में परिवार के सदस्य व आसपास के लोग मैच देखने के लिए जुट गए। टीम में अमृतसर के गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, हरमनप्रीत सिंह खेल रहे है। जैसे-जैसे भारतीय टीम ने गोल किया तो अभिभावकों ने तालियां बजाकर व भारतीय तिरंगा लहराकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button