उत्तर प्रदेशराज्य

टोक्यो ओलिंपिक में मेरठ की वंदना की हैट्रिक

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: टोक्यो ओलिंपिक में मेरठ की वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाई है। वंदना के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। इससे टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के बीच होने वाले पूल-A मैच से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा। वंदना ओलिंपिक मैच में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं।

    ओलिंपिक में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं

2003 में कोच प्रदीप, वंदना को मेरठ लेकर आए
मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली वंदना कटारिया की खेल प्रतिभा को नया आकाश मेरठ से ही मिला है। हॉकी के नेशनल प्लेयर व कोच प्रदीप चिन्योटी ने  बताया कि 2003 में उन्होंने एक सामान्य मुकाबले में वंदना की खेल क्षमता देखी। तब लगा ये बच्ची अच्छा कर सकती है, इसे निखार की जरूरत है। 2003 में प्रदीप, वंदना को अपने साथ मेरठ ले आए। यहां एनएएस (नानकचन्द एंग्लो सोसायटी) डिग्री कॉलेज के मैदान पर प्रदीप ने वंदना का प्रशिक्षण शुरू कराया। इस बीच वंदना के खेल में काफी निखार आया। प्रदीप ने वंदना को 2006 में केडी सिंह बाबू लखनऊ में दाखिल कराया।

Related Articles

Back to top button