उत्तर प्रदेशराज्य

गेम ऐप से बच्चों को बना रहे शिकार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :साइबर ठगों ने मोबाइल गेम एप को ठगी का नया हथियार बना लिया है। लखनऊ साइबर सेल के मुताबिक, गेम डाउनलोड करने के नाम पर ठगी के कई केस सामने आ रहे हैं। साइबर जालसाज मोबाइल पर गेम का लिंक भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। उनके भेजे गए गेम के लिंक को क्लिक करते ही इनके जाल में फंस जाते हैं। गेम के चलते कई बच्चों ने अपने परिजनों के खातों से हजारों रुपए गवां दिए। साइबर सेल ऐसे मामलों की जांच कर रही है।

                                   ऑनलाइन गेम से ठगी।

साइबर क्राइम सेल प्रभारी के मुताबिक, ऑनलाइन गेम के चलते इसका शिकार सबसे ज्यादा बच्चे हो रहे हैं। साइबर ठगों के भेजे लिंक से गेम डाउन लोड होते ही मोबाइल मालिक की कई अहम जानकारी हासिल कर लेते हैं। उसके बाद गेम के नेक्सट लेवल पर जाने के नाम पर कई अन्य जानकारी जुटा लेते हैं। इस ठगी के लिए कोई OTP नहीं पूछा जा रहा। इसलिए लोग आसानी से जाल में फंसते चले जाते हैं। ऐसी कई शिकायतें सामने आने पर जांच के लिए साइबर सेल टीम को लगाया गया।

साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे के मुताबिक, साइबर फ्राड करने वाले ऐसी एप तैयार करते है कि जिससे आपके मोबाइल का डाटा उनकी गेम डाउन लोड होते ही हैक हो जाता है। इस गेम एप में सामने आया है कि इसके डाउन लोड करते ही गूगल प्ले बिलिंग सर्विस सिस्टम काम करने लगता है। मोबाइल से पहले किए गए ऑनलाइन पेमेंट या UPI पेमेंट के माध्यम से खुद लिंक हो जाता है। इससे साइबर फ्रॉड के लिंक पर आते ही खाते से रुपए उड़ा लिए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button