उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्वार्टर फाइनल में दीपिका कुमारी का सफर समाप्त

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरियाई तीरंदाज अन सान ने 0-6 से हराया। रूसी ओलंपिक समिति ( ROC) की केन्सिया पेरोवा को हराकर क्वार्टर फइनल में पहुंची थीं। कोरियाई अन सान ने पहले दौर में शानदार शुरुआत की और उसने तीन 10s स्कोर किया, जबकि दीपिका ने 7-10-10 का स्कोर किया।

                टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर समाप्त हो गया है।

सान ने दूसरे दौर में भी लय बरकरार रखी और 9-10-7 का स्कोर किया। वहीं भारतीय तीरंदाज ने 10-7-7 का स्कोर किया।दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट में भी दबदबा जारी रखा और 26 स्कोर किया। वहीं दीपिका ने 24 स्कोर किया। मैच छह मिनट से भी कम समय में खत्म हो गया। इसके साथ सान अंतिम चार में अमेरिका के मैकेंजी ब्राउन या मैक्सिको के एलेजांद्रा वालेंसिया से भिड़ेंगी।

Related Articles

Back to top button