उत्तर प्रदेशराज्य

9 दिनों से वेंटिलेटर पर पूर्व CM कल्याण सिंह

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बीते 9 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। वे गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं। उनके फेफड़ों के बाद किडनी में भी संक्रमण है। लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान  के डॉक्टरों ने गुरुवार को दावा किया है कि एक दिन पूर्व की स्थिति से आज उनकी तबियत में आंशिक सुधार है। लेकिन संक्रमण के कारण उनका इलाज लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही चल रहा है। उनकी डायलिसिस भी हो रही है।

    किडनी और लंग्स में इंफेक्शन के चलते लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चल रहा इलाज,

बुधवार को पीजीआई पहुंची थी उमा भारती

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को लखनऊ पहुंचकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मुलाकात की थी। उमा भारती ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि देशभर के पिछड़े वर्ग को भाजपा से जोड़ने का श्रेय बाबूजी कल्याण सिंह को ही जाता है। आगे भी पार्टी को उनकी छत्रछाया की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button