उत्तर प्रदेशराज्य

जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट को जोनल अफसर के पद से हटा दिया गया है। अब वह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के तौर पर आधे शहर के गृहकर निर्धारण का काम देखेंगी। करीब पांच साल से वह जोनल अफसर के पद पर थीं। वह कई जोनों की जोनल अफसर रहीं और इस समय जोन तीन में तैनात थीं। इनकी जगह अब नवनियुक्त पीसीएस संजय यादव को तैनात किया गया है। इसे लेकर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

अम्बी बिष्ट कर निर्धारण अधिकारी थीं। इसी महीने उनका प्रमोशन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर हुआ है। इसके बाद भी जोनल अफसर का काम देख रहीं थीं। पिछले पांच साल में कई बार उनका तबादला शासन ने किया, मगर वह गईं नहीं। हाल में नगर निगम में राजस्व सेवा से जुड़े 12 से अधिक तबादले हुए, मगर उनका प्रमोशन होने के बाद भी नहीं हुआ। ऐसे में अब अचानक उनका जोनल अफसर पद से हटाया जाना चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों का कहना है कि जो जलवा और अधिकार जोनल अफसर का है, वह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहां है।

Related Articles

Back to top button