उत्तर प्रदेशराज्य

अनियंत्रित पिकअप घर में घुसी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :बुधवार रात छपिया के बभनजोतिया तिराहे पर स्थित एक घर में अनियंत्रित होकर पिकअप घुस गई। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

            गोंडा में बुधवार रातबभनजोतिया तिराहे पर स्थित एक घर में अनियंत्रित होकर पिकअप घुस गई

बताया जाता है कि बभनजोतिया गांव निवासी जयसिंह गुप्त के परिवारजन बुधवार की रात बरामदे में खाना खाने के लिए तख्त पर बैठे थे। तभी तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर घर में घुस आई। इसमें गुड़िया, उसकी बेटी खुशी, रेखा व जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गुड़िया को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी खुशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रेखा व पिकअप चालक रामकिशुन निवासी बहिराडीह का भी इलाज चल रहा है। छपिया थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button