UP के सभी निगमों में आज प्रदर्शन
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में कानपुर समेत 17 निकाय क्षेत्रों में आज 30 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मी धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन के लिए कर्मचारी संगठनों ने भी कमर कस ली है। लखनऊ में 16 जुलाई को हुए सम्मेलन में इस पर कर्मचारी नेताओं ने फैसला लिया था। प्रदेश के सभी नगर निगम मुख्यालयों पर दोपहर 12 से 3 बजे तक धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान काम प्रभावित रहेगा।

7 अगस्त को होगा काम बंद
यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने बताया कि स्थानीय मांग पत्र तैयार किए गए हैं। इसमें कर्मचारियों के हक की आवाज उठाई जाएगी। 30 सूत्रीय व 7 सूत्रीय महत्वपूर्ण मांगों को लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे। गुरुवार को 3 घंटे धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। मांगे नहीं मांगी गई तो 7 अगस्त को काम बंद किया जाएगा। इसके बाद 27 अगस्त को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।