उत्तर प्रदेशराज्य

ब्राह्मण सम्मेलन कराते ही ट्रोल होने लगीं मायावती

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अयोध्या में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के ब्राह्मण सम्मेलन कराते ही सोशल मीडिया पर मायावती ट्रोल होने लगी हैं। शनिवार सुबह से ही ट्विटर पर #BSP_मिशन_भूल_गई ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने कहा कि मायावती अब अपना मिशन भूल गई हैं। BSP का मतलब बहुजन नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज पार्टी हो गया है।

                                 मायावती शनिवार की सुबह से ही ट्विटर पर ट्रोल हो रहीं हैं।

हालांकि, बसपा नेताओं ने इसे साजिश बताया। पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि BSP फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। ब्राह्मण, दलित मिलकर BSP को बहुमत दिलाएंगे। यही कारण है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर जानबूझकर साजिश कर रहे हैं।

एक दिन पहले ही ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज किया
ब्राह्मणों को रिझाने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे बसपा के सतीश चंद्र मिश्र ने विचार संगोष्ठी को संबोधित किया था। कहा था कि जितने ब्राह्मणों की हत्या हुई है, ब्राह्मण उससे सबक लें। 13% ब्राह्मण व 23% दलित एकजुट होंगे तो सरकार बनने से कोई नही रोक पाएगा।

Related Articles

Back to top button