उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्र की तैयारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:2022 के आगामी चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट ला सकती है। विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त में बुलाने पर सरकार विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र 15 अगस्त के बाद आहूत कर महीने के अंत तक संपन्न कराने की योजना है। इसमें कई महत्वपूर्ण योजनाएं आगामी चुनाव को देखते हुए लाई जा सकती है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार बकरीद में हुई कैबिनेट बैठक में विधानमंडल सत्र आहूत करने का प्रस्ताव भी लाया गया था। लेकिन उस पर कोई निर्णय न कर आगे टाल दिया गया। माना जा रहा है कि अगले कैबिनेट बैठक में विधानमंडल सत्र को लेकर प्रस्ताव ला सकती है।

                                                   2021-22 का पहला अनुपूरक बजट आना तय

चुनाव से पहले मुद्दों पर अध्ययन प्रदेश सरकार अधूरे वादों की पड़ताल के साथ लोगों की नाराजगी दूर करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि मुद्दों का अध्ययन कर चुनाव से पहले उसे दूर करने वाले कई तरह के सुझाव व प्रस्ताव पर विचार हो रहा है। अनुपूरक बजट में कई नई योजनाओं का भी ऐलान किया जा सकता है। इसी तरह नई जनसंख्या नीति को राज्य विधि आयोग की संस्तुतियों पर अमल के लिए प्रस्तावित विधेयक को पास कराया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button