उत्तर प्रदेशलखनऊ

कल्‍याण सिंह की हालत स्थिर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ “:यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्‍थ‍िति अभी स्थिर बनी हुई है। उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) की जानकारी के अनुसार क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एन्डोक्रिनालाजी एवं कार्डियालाजी विभागो के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही हैं। बता दें कि बुधवार को कल्याण सिंह को देखने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने चिकित्सकों से पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

                     यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्‍थ‍िति अभी स्थिर बनी हुई है।

एसजीपीजीआइ के डॉक्टरों के अनुसार शनिवार से 89 वर्षीय पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की तबीयत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। अब वह खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे हैं। इसकी वजह से उनके फेफड़ों और खून में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फेफड़े, दिल, गुर्दा, लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते मंगलवार की रात डॉक्टरों ने कल्याण सिंह के गले में ट्यूब डालकर फेफड़ों को ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे चिकित्सा भाषा में इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं। उनके शरीर में संक्रमण अभी भी बना हुआ है। उनके उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है। उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद परिवार के लोगों को भी अस्पताल बुला लिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तीन जुलाई के देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद चार जुलाई की शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। उनको पीजीआइ के सीसीएम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) डिपार्टमेंट के आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Back to top button