उत्तर प्रदेशराज्य

कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए सपा अध्‍यक्ष

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :वैसे तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर कानपुर रोड से गुजरते हैं। लेकिन बुधवार को उनका कारवां जब उन्नाव की तरफ बढ़ा तो कई बार रूका। ढोल नगाड़ों के बीच एयरपोर्ट से लेेकर बंथरा तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ रहा था। अखिलेश यादव यहां रुके और कार्यकर्ताओं से रूबरू भी हुए। बंथरा तक वह अपनी फ्लीट की कार से पहुंचे। जबकि वहां पहले से तैयार समाजवादी रथ में सवार होकर उन्नाव के पूर्व विधायक उदयराज यादव को लेकर वह आगे रवाना हुए।

अखिलेश उन्नाव के सरौसा में बने मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने लखनऊ से सुबह 1030 बजे रवाना हुए।

अखिलेश उन्नाव के सरौसा में बने मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने लखनऊ से सुबह 10:30 बजे रवाना हुए। अपने चुनावी सफर का आगाज करने के लिए अखिलेश यादव ने इस बार अपने समाजवादी रथ को चुना।

Related Articles

Back to top button