उत्तर प्रदेशराज्य

नाजुक होती जा रही है पूर्व सीएम की हालात

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम से इंटुबैट यानी ट्रेकिया मे ट्यूब डालकर सीधे फेफड़ों को ऑक्सीजन दी जा रही है। जबकि अभी तक वह हाई फ्लो ऑक्सीजन पर ही उनका ऑक्सीजन लेवल मेंटेन था। विशेषज्ञ डॉक्टर ​​​लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टर्स से भी बात की।

                                पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह 4 जुलाई से PGI लखनऊ में भर्ती हैं।

हालांकि इससे पहले 4 जुलाई को जब लोहिया में राजनाथ सिंह कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे उस दिन भी कल्याण सिंह होश में नहीं थे और किसी को भी पहचान नहीं पा रहे थे। यही हाल बुधवार को भी रहा। राजनाथ से उन्होंने इशारे में ही बातचीत की। करीब 15 मिनट तक रक्षामंत्री पीजीआई में रुके और फिर यही से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व कानून मंत्री बृजेश पाठक भी उनके साथ PGI पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button