उत्तर प्रदेशराज्य

चुनावी साल में सरकार को आई कर्मचारियों की याद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने अपने नाराज कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब वेतन विसंगति का मसला हो, पदोन्नति में देरी की टीस हो या फिर दैनिक कामकाज से जुड़ी कोई और परेशानी, सबका समाधान होगा और देरी भी नहीं होगी।

                                              सप्ताह में एक दिन कर्मचारियों के नाम, होगा समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि हर सप्ताह एक दिन केवल कार्यालय के कर्मचारियों के नाम होगा। हर कार्यालय में उच्चाधिकारी सप्ताह में एक दिन एक घंटा कर्मचारियों की समस्याओं, शिकायतों का संज्ञान लें। उन्होंने इसके लिए तय दिन कार्यालय अवधि के आखिरी एक घंटे को आरक्षित करने को सुविधाजनक बताया है।

सरकारी कर्मचारियों को अब नहीं कोई परेशानी

मंगलवार को लोकभवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने कहा कि कर्मचारियों की तमाम ऐसी शिकायतें हैं, जो स्थानीय स्तर पर अधिकारी के थोड़ा संज्ञान लेने से निस्तारित हो सकती हैं। दैनिक कामकाज में अक्सर व्यस्तताओं के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे प्रकरण लंबित रह जाता है। ऐसे में सप्ताह में किसी एक दिन एक घंटे का समय कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए तय किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण ठीक ढंग से तय समय में किया जाए।

Related Articles

Back to top button