उत्तर प्रदेशराज्य

बंद हो रहे कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :जीएसटी में छूट न मिल पाने की वजह से उप्र कर्मचारी कल्याण निगम की कैंटीनों का अस्तित्व खतरे में है। 161 में से 61 डिपो बंद हो गए हैं। जो सौ चल रहे हैं उनमें कार्यरत कर्मियों को करीब 40 माह से वेतन नहीं मिला है। हाल यह है कि कैंटीन में बिकने वाले रोजमर्रा के सामान की कीमतें करीब-करीब समान हो गई हैं। ऐसे में इन डिपो में छूट पर सामान लेने वाले लोगों का आना बंद हो गया है। कैंटीनों में सन्नाटा है। वेतन और देयक पर करीब 91.75 करोड़ की देनदारी है।

निगम कार्मिकों का वेतन 80.80 करोड़ और 10.95 करोड़ सेवानिवृत्ति एवं अन्य देयकों का बकाया है।

कल्याण निगम की कैंटीनों में 537 कर्मचारी कार्यरत हैं। परिवार के सदस्यों को जोड़ लिया जाए तो करीब 2200 लोग भुखमरी की कगार पर हैं। निगम कार्मिकों का वेतन 80.80 करोड़ और 10.95 करोड़ सेवानिवृत्ति एवं अन्य देयकों का बकाया है।

Related Articles

Back to top button