उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा आज सड़कों पर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी और यूपी किसान मजदूर मोर्चा गुरुवार को सड़कों पर है। समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में प्रदेश की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन कर रही है तो वहीं किसान नेताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए लखनऊ में विरोध दर्ज कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए  सभी तहसीलों पर प्रदर्शन कर रही है 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन देंगे। अखिलेश ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी के सदस्य बहुमत में जीते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए अध्यक्ष पदों पर अपना कब्जा जमा लिया। भाजपा सरकार ने कई जिलों में सपा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र तक दाखिल नहीं होने दिया। कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया और कइयों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न कराया गया।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में सपा बढ़ती महंगाई, नौजवानों की बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले, हत्याओं पर रोक, किसानों को लाभकारी मूल्य देने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सहित कई विषयों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button