उत्तर प्रदेशराज्य

गर्मी से जल्द राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं आज 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया।उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों पर बारिश का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे जिलों में दिखने भी लगा है। बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़ और अलीगढ़ में मौसम बदला है।

                                  सहारनपुर में भारी बारिश से निचले इलाकों के 11 गांवों में पानी भरा

वहीं, मंगलवार की सुबह से सहारनपुर में बारिश हो रही है। सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक 12 एमएम बारिश हुई है। इससे यमुना का जलस्तर पर बढ़ गया है। वहीं तटवर्ती इलाकों में बरसाती नदियां उफान पर हैं। बेहट और मिर्जापुर पोल थाना क्षेत्र के 11 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। जिससे इन गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है। इससे करीब 6 हजार आबादी प्रभावित है।

 

Related Articles

Back to top button