उत्तर प्रदेशराज्य

24 घंटे में मिले 96 नए केस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :24 घंटे में प्रदेश में 2 लाख 28 हजार 866 से अधिक टेस्ट किए गए।इस दौरान 96 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है।वहीं मरीजों की मौत की संख्या 2 रही।इस एक दिन में 112 लोगों ने कोरोना को हराने में सफलता पाई है। वर्तमान में 1576 एक्टिव केस रह गए हैं।इनमें से 1276 लोग होम आइसोलेशन में है।यूपी में देश में सर्वाधिक 6 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए।हालांकि पिछले 66 दिन से कोरोना के केस कम हो रहे हैं पर कोरोना के नए वैरिएंट भी यहां अपनी आमद दर्ज करा चुके हैं।

   प्रदेश में फिलहाल 1576 एक्टिव केस रह गए हैं।इनमें से 1276 लोग होम आइसोलेशन में है।

मरीजों का कुल पॉजिटीविटी रेट 3 फीसदी से घटकर 2.88 फीसदी रह गया है।इसके अलावा 24 घण्टे में राज्य में पॉजिटीविटी रेट 0.04 फीसदी है।वहीं मृत्युदर अभी 1 फीसदी पर बनी हुई है।जून में प्रदेश में संक्रमण की दर का औसत 1 फीसदी रहा।बीते 30 अप्रैल को यूपी में सर्वाधिक एक्टिव केस 3 लाख 10 हजार 783 थे।अब यह संख्या घटकर 1586 रह गई है।रिकवरी रेट मार्च में जहां 98.2 फीसदी था।अप्रैल में घटकर 76 फीसदी तक पहुंच गया है।वर्तमान में फिर रिकवरी रेट 98.6 फीसदी हो गया है।वहीं 2020 से अब तक कोरोना की कुल संक्रमण दर 2.8 फीसदी रह गई है। राज्य के 31 जिलों में कोरोना के केस शून्य रहे हैं।वहीं 42 जनपदों में 10 से कम मरीज रहे हैं।लखनऊ और सीतापुर में मरीज पाए गए हैं।यहां पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट कर कंटेन्मेंट जोन बनाने की सलाह दी गयी है।

 वैक्सीनेशन अपडेट –

सोमवार को 4,359 केंद्रों पर वैक्सीन लगी।इसमें 4,303 सरकारी केंद्र रहे, वहीं 56 प्राइवेट केंद्र संचालित किए गए।इस दौरान पांच लाख से अधिक को डोज लगी।अब तक कुल 3 करोड़ 71 लाख 42 हजार 293 को वैक्सीन की डोज लगी।इसमें 3,13,81,029 को पहली डोज,वही 58,01,264 को दूसरी डोज लगाई गई।

अस्पतालों में 151 ऑक्सीजन प्लांट संचालित –

तीसरी लहर को लेकर प्रदेश के अस्पतालों में तैयारी जारी है।ऑक्सीजन व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।यहां के अस्पतालों में 500 से अधिक प्लांट लगाए जा रहे हैं।इसमें अब तक 151 ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू भी हो गया हैं।

Related Articles

Back to top button