उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व CM का स्वास्थ्य पहले से बेहतर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण लखनऊ स्थित एसजीपीजीआइ में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर नियंत्रण में है। वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। सभी को पहचान रहे हैं। रविवार को परिवारीजन के अलावा क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें चार जुलाई को सीसीएम के आइसीयू में भर्ती किया गया था।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण लखनऊ स्थित एसजीपीजीआइ में भर्ती हैं।

लखनऊ एसजीपीजीआइ में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। रविवार केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कल्याण सिंह से भेंट की और डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जा चुके हैं और उनके इलाज की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ गुरुवार देर शाम को लखनऊ पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

Related Articles

Back to top button