उत्तर प्रदेशराज्य

LPG सिलिंडर में ब्‍लास्‍ट; बाल-बाल बचे लोग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :जि‍ले में शुक्रवार देर रात रसोई गैस लीकेज की वजह से एक मकान में आग लग गई। गैस लीकेज के साथ ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर भी फट गया। गनीमत रही कि घर पर मौजूद लोग बाल बाल बच गए। आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।

रायबरेली में शुक्रवार देर रात रसोई गैस लीकेज की वजह से एक मकान में आग लग गई।

हादसा मिल एरिया के गड़ेरियन पुरवा में हुआ। यहां के पिंकू सोनकर रजाई गद्दा बनाने का काम करते हैं। रात करीब 10:00 बजे पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव होने लगा और आग लग गई। परिवारजन घर से बाहर भागे। इसी बीच सिलिंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। आनन फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सीमेंट फैक्ट्री से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि घर पर पत्नी के अलावा तीन बच्चे और वृद्ध पिता भी थे। आग लगने पर परिवार के सभी सदस्यों को पहले घर से बाहर निकाला गया, फिर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घटना में घर पर रखा टीवी, फ्रिज, कूलर सहित करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। घर की छत भी चिटक गई है। पिंकू दूसरे के आवास में किराए पर रह कर शहर में ही काम करता है।

थानाध्यक्ष मिल एरिया आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड बुला ली गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई भी हताहत नहीं हुआ है। राजस्व विभाग की टीम से वार्ता करके पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। मामले की जांच भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button