रालोद के गठबंधन की सूची जारी
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में राष्ट्रीय लोकदल के सात प्रत्याशियों के नाम हैं। इस तरह से अब 403 विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के 26 प्रत्याशियों का नाम जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकदल के सात प्रत्याशियों का नाम आज जारी किया गया है। समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन के अब तक 36 प्रत्याशियों का नाम घोषित हो गया है।राष्ट्रीय लोकदल ने थाना भवन से अशरफ अली, बुढाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, शिकापुर से किरनपाल सिंह, बरौली से प्रमोद कुमार गौड़ तथा इगलास से बीरपाल सिंह दिवार को प्रत्याशी बनाया है।