उत्तर प्रदेशलखनऊ

आठ ब्लाकों में पड़ेंगे वोट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी की आठ ब्लाक प्रमुख सीटों में सात पर अब भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। नाम वापसी के अंतिम दिन मोहनलालगंज से एक निर्दलीय ने नाम वापस ले लिया। शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। शनिवार को चुनाव से पहले ही मोहनलालगंज से निर्दलीय प्रत्याशी अंकुर ने नाम वापस ले लिया। कहा जा रहा है कि अंकुर भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे थे, लेकिन संगठन ने उनको मना लिया। अब यहां पर भी मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होगा। इस तरह जिले की आठ में से सात सीटों के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला होगा। केवल चिनहट ऐसा ब्लाक है जहां पर चार प्रत्याशी मैदान में है।

              लखनऊ में आठ ब्लाक प्रमुख सीटों में सात पर अब भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। प्रत्याशियों और वोटरों के अलावा केवल कर्मचारियों को ही अंदर आने दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया है।

कितने वोटर

  • चिनहट – 21
  • बख्शी का तालाब – 104
  • माल – 86
  • मलिहाबाद – 90
  • काकोरी – 56
  • सरोजनीनगर – 69
  • मोहनलालगंज – 108
  • गोसाईगंज – 94

Related Articles

Back to top button