उत्तर प्रदेशराज्य

डीजल के रेट से बढ़ाई सब्जियों की कीमत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पेट्रोल और डीजल की महंगाई का असर अब सीधे सब्जियों पर पड़ने लगा है। इसकी वजह से आम आदमी के किचन और घर का बजट बिगड़ने लगा है। आढ़तियों का कहना है कि प्रति क्विंटल पर होल सेल में 150 रुपए से लेकर 450 रुपए तक सब्जियां महंगी केवल माल भाढ़ा बढ़ने की वजह से हो रही है।

                 डीजल महंगा होने से सब्जियों के दाम पर पड़ रहा असर।

यह होल सेल का हाल है। होल सेलर अपनी लागत छोटे सब्जी वालों से वसूलता है। उसके बाद छोटे सब्जी वाले लागत आम आदमी को बेचने के दौरान वसूलते हैं। ऐसे में 450 रुपए का अंतर 1000 रुपए तक पहुंच जाता है। छोटे तोल में समझे तो चार रुपए का माल भाड़ा प्रति किलो पर आम आदमी के यहां जाते – जाते करीब 10 रुपए तक पहुंच जा रहा।

दुबग्गा मंडी आढ़ती शहनवाज आलम बताते है कि मौजूदा समय सब्जियों के दाम बढ़ रहे है। इसमें बाहर से आने वाली सब्जियों पर ज्यादा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हिमाचंल जैसे राज्यों से आने वाली सब्जियों में माल भाड़ा काफी बढ़ा हैं। स्थिति यह है कि केवल माल भाड़ा की वजह से यह सब्जियां डेढ़ सौ लेकर चार सौ रुपए क्विंटल तक महंगी हुई है। बताया कि लोकल आवक की सब्जियों की सीजन है तो लोगो को थोड़ा राहत है अगर लोकल पैदावर न होती तो कोई भी सब्जी 40 रुपए प्रति किलो से कम न होती। हालांकि यहां भी पानी की पटाई में डीजल का इस्तेमाल बढ़ गया है। ऐसे में लोकल सब्जियां भी अब महंगी होने लगी है।

प्याज पर सबसे ज्यादा असर

वैसे तो बारिश के दिनों में प्याज महंगा होने लगता है। लेकिन इस बार काफी तेजी से दाम बढ़ रहे है। 15 दिन पहले तक जो प्याज होल सेल में 18 रुपए किलो तक मिल रहा था। शुक्रवार को दुबग्गा मंडी में उसकी कीमत करीब 24 रुपए प्रति किलो थी। शहर के अलग – अलग बाजारों में आने के दौरान यह 40 से 50 रुपए किलो तक पहुंच गया है। होल सेलर को 24 रुपए में चार रुपए माला भाड़ा का देना होता है।

Related Articles

Back to top button