उत्तर प्रदेशराज्य

दिलीप कुमार के निधन से शोक की लहर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है। वह 98 वर्ष के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार के निधन के समाचार से उत्तर प्रदेश में उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों के साथ हस्तियों ने भी इंटरनेट मीडिया पर दिलीप के निधन पर शोक जताया है।

              दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है।

दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है। दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा जगत के ट्रेजडी किंग और पहले खान सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाते हैं। 1944 में फिल्‍म ‘ज्वार भाटा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था। वह अपने समय में रोमांस के बादशाह थे। वह 1998 में फिल्म ‘किला’ में आखिरी बार दिखे थे।

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत  दिलीप कुमार जी का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button